अरविंद केजरीवाल गुरुवार को बिना टोपी और मफलर के थे। स्वेटर भी नया,
धुला हुआ लग रहा था। वे बिना तेवर के सहज बोल रहे थे। एक-एक कर उन्होंने एक
महीने की उपलब्धियां गिनाई। अपनी सरकार का एक महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश
किया। लगा कि राजकाज ने केजरीवाल को समझदार, गंभीर बनाया है। भाव-भंगिमा और
बोलने के लहजे में सचिवालय के परिवेश का असर दिखलाई दे रहा था। उन्होंने
सफाई दी कि एक-दो दिन में फैसले नहीं होते। फैसलों की प्रक्रिया होती है।
इसी के हवाले उन्होंने संविदा वाले कर्मचारियों के प्रति सख्ती की सरकार की
मजबूरी बताने में संकोच नहीं किया।
रिपोर्ट कार्ड के बाद सवाल-जवाब हुए। सब ठीक चल रहा था। सरकार के चलने, जमने का रंग बन रहा था तभी रंग में भंग पड़ा। कांग्रेस का एक विधायक प्रेस कांफ्रेस में घुस कर चिल्लाया यह ‘रेडियो झूठिस्तान’ का डायरेक्टर है और झूठ बोल रहा है! अरविंद केजरीवाल हकबकाए। क्या करते? उठे और उसी के साथ प्रेस कांफ्रेंस खत्म हुई! मतलब राजकाज केजरीवाल एंड पार्टी को संजीदा बनाए तब भी अब दूसरे ऐसा नहीं होने देंगे। जैसे बीज बोए वैसा केजरीवाल एंड पार्टी को भुगतना पड़ेगा। वे दूसरों को 1984 के दंगों पर घेरेंगे तो दूसरे उन्हें बाटला कांड में झूठा करार देंगे! आप को सौहार्दता, सद्भाव से चलने नहीं देंगे!
हां, एक महीने का यह रिपोर्ट कार्ड भी बना है कि केजरीवाल झूठ बोलते हैं। पहले बिन्नी और अब एक और समर्थक विधायक का ऐसा कहना मतलब रखता है। इससे इन विधायकों की साख का चाहे जो हुआ हो लेकिन यह मैसेज तो जा रहा है कि यह कैसी आप और उसकी राजनैतिक संस्कृति है?
सवाल है यह बखेड़ा केजरीवाल एंड पार्टी की किरकिरी है या सुर्खियों में सतत रहने की उसकी नियति का प्रमाण है? पर अपन इसके राजनैतिक अर्थ ज्यादा बूझ रहे हैं। केजरीवाल सरकार को अपने आप गिरने देने की एक बिसात बिछ गई है। शायद केजरीवाल सौ दिन का अगला रिपोर्ट कार्ड पेश नहीं कर पाएं। गौरतलब है कि एक महीने में दो विधायकों की बगावत हुई। पहले खुद आप पार्टी के बिन्नी ने शोर किया। अरविंद केजरीवाल को झूठा बताया और गुरुवार को समर्थक पार्टी कांग्रेस के विधायक आसिफ मोहम्मद ने केजरीवाल को झूठा करार करते हुए कहा वे अब उनकी सरकार का समर्थन नहीं करेंगे। फिर भले कांग्रेस उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दे!
सो एक महीने में दो विधायकों का समर्थन घटा। उस नाते अगले पंद्रह दिनों में उनका एक और समर्थक विधायक टूटे तो आश्चर्य नहीं होगा। ध्यान रहे बिन्नी के साथ आप के ही एक विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह ने कहा हुआ है कि उसके विरोध का तरीका गलत है लेकिन उसके उठाए मुद्दे विचारणीय हैं। तीसरा विधायक टूटा तो जनता दल यू का समर्थक विधायक शुएब इकबाल या भाजपा बैकग्राउंड वाले निर्दलीय विधायक देवेंद्र का विधानसभा में पाला बदलना नामुमकिन नहीं है। अभी केजरीवाल सरकार की कुल जमा ताकत 38 विधायक हैं इसमें से चार विधायक सदन में सरकार को अंगूठा दिखा दें तो वह सदन में अल्पमत में आ जाएगी। तब केजरीवाल का उपराज्यपाल के यहां जा कर इस्तीफा देना होगा।
आज आसिफ मोहम्मद ने जिस अंदाज में हल्ला किया और कांग्रेस मौन रही उसका सीधा अर्थ केजरीवाल सरकार की उलटी गिनती है। कांग्रेस समर्थन वापसी का पत्र उपराज्यपाल को नहीं देगी। मतलब सरकार गिराने की बदनामी वह अपने सिर नहीं लेगी। उसका यह स्टैंड होगा कि हमने तो समर्थन दिया पर यदि सदन में सरकार खुद प्रबंध नहीं कर पाए और एक-एक कर विधायक बागी हो जाएं तो पार्टी क्या करे?
ध्यान रहे अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार का अगले पंद्रह दिन का एजेंडा विधानसभा में जनलोकपाल बिल पेश करके उसे पास कराने का है। इसी में सरकार को विधानसभा में घेर कर उसे गिराने का ब्ल्यूप्रिंट बना लगता है। यों यह मुमकिन है कि दिल्ली के पुराने कांग्रेसी 1984 के दंगों की जांच के लिए एसआईटी बनाने के केजरीवाल सरकार के इरादे से बौखलाए हो और बदले में
बाटला हाउस एनकाउंटर पर
भी एसआईटी का हल्ला कराया। केजरीवाल के पैंतरे से उन्हें
सिख वोटों की सहानुभूति मिले तो बाटला हाउस एनकाउंटर के जरिए उन्हें मुसलमानों में विलेन बनाने जैसी राजनैतिक पैंतरेबाजी भी मुमकिन है।
जो हो, इधर एक महिना का रिपोर्ट कार्ड आया और उधर कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार के पतन का खाका जाहिर किया। कांग्रेस खुद सरकार नही गिराएगी। पर विधायक बगावत करेंगे। यदि विधानसभा सत्र नहीं हो और जनलोकपाल बिल टले तब तो केजरीवाल सरकार को दो-तीन महीने खतरा नहीं है। पर फरवरी में ही क्योंकि केजरीवाल भी जनलोकपाल पास कराना चाह रहे हैं सो शक्ति परीक्षण तय है। तभी अपना मानना है कि एक महीने के रिपोर्ट कार्ड के बाद केजरीवाल दूसरे महीने या सौ दिन का रिपोर्ट कार्ड शायद ही पेश कर पाएं!